रायपुर

खाद्य विभाग का छापा, स्टींग एनर्जी नामक साफ्टड्रिंक जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आरही है। बता दें कि यहां खाद्य विभाग  ने एक बार फिर छापामार कार्रवाई की है। खाद्य व औषधिय प्रशासन विभाग की टीम ने भाटापारा में भारी मात्रा में स्टॉक किए गए सॉफ्टड्रिंक को जब्त किया है। टीम ने यहां राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारा है।
 
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर स्टींग एनर्जी नामक सॉफ्टड्रिंक बड़ी मात्रा में मिला है। जिसे अधिकारियों द्वारा सीज किया गया। साथ ही सेंपल जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक व्यापारी को इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
 

अधिकारियों ने बताया कि आज की कार्रवाई विभाग को मिले शिकायत के आधार पर की गई। मिली शिकायत पर कमिश्नर के निर्देश पर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा एसडीएम के नेतृत्व मे खाघ एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम बनाकर भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारा गया।