Chhattisgarh Corona Update: 24 घंटे में 34 नये मरीज, रायपुर में सर्वाधिक नौ
2023-04-02 10:19 AM
418
रायपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों का संख्या एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 रायपुर जिले से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 17 जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा शून्य है।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 3, राजनांदगांव 2, बेमेतरा 1, रायपुर 9, धमतरी 5, बिलासपुर 4, जांजगीर-चांपा 2, कोरिया 1, जशपुर 2, कोंडागांव 6, कांकेर 2, कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।