अमलतास कैंसल कचना में श्री 1008 मुनीसुव्रत नाथ की प्रतिमा विराजमान
2023-04-03 09:59 AM
432
रायपुर। नवनिर्मित श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना रायपुर में भगवान 1008 श्री मुनिसुव्रत नाथ जी की 51 इंच काले पाषाण प्रतिमा एवं अन्य छोटी प्रतिमाएं विराजमान की गई। मंदिर के संरक्षक अजित जैन (पारस हैंडलूम ) ने बताया की सभी प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा अमरकंटक में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज की सानिध्य मे चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में किया गया है।
प्रतिष्ठा के उपरांत सभी प्रतिमाओं को सड़क मार्ग सें लाकर श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना में विराजमान किया गया है। आज सभी प्रतिमाओं का पूजन अभिषेक शांति धारा आरती की गई। इस अवसर पर प्रदीप जैन (विश्वपरिवार) नरेन्द्र जैन (गुरुकृपा) शैलेंद्र जैन, कुलदीप सिंघई, विपिन जैन, अशोक अनमोल जैन, विनय जैन (सीए) डॉ. अमित जैन, ममता जैन (टीकमगढ़), संजय जैन(नायक), संजय जैन (सतना ), सुरेश मोदी, यशवंत जैन, राजीव जैन, राजेश रज्जन जैन, श्रेयश जैन, बालू राजीव जैन, विजय जैन, नवीन जैन, बब्बल जैन, प्रणीत जैन, अनिक मोनू जैन, अजय रावका के साथ बाड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।