रायपुर

यह 12 ट्रेनें आज नहीं चलेगी, जानें कारण और सफर के पहले देखें लिस्ट

रायपुर। पश्चिम बंगाल में हुए रेल रोको आंदोलन के चलते जिन ट्रेनों को जहां पहुंचना था वो नहीं पहुंच पाई। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय के काफी विलंब है। इसके चलते रायपुर से होकर गुजरने वाली 12 प्रमुख ट्रेनों को रद किया गया है। 
 
बता दें कि जिन 12 ट्रेनों को रद किया गया है ये सभी छत्तीसगढ़ के ही अलग-अलग रेलमार्गों से होकर चलने वाली ट्रेनें हैं। सभी ट्रेनें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, पेंड्रारोड, चांपा, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों से गुजरती। 
 
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22170 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 12222 हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस, 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, 22894 हावड़ा-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस, 18030 सांतरागाछी-कुर्ला एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस, 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस, 18477 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस और 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आज नहीं चलेगी। 
 
बता दें कि खड़गपुर रेलमंडल के खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में बुधवार आदिवासी कुर्मी समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन किया था। इसके चलते 6 ट्रेनों को रद करने के साथ ही कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया गया। अब आज जिन ट्रेनों को रद किया गया है, उसे चलाने के लिए रेलवे के पास कोई रैक ही नहीं थी. इसीलिए इन ट्रेनों को रद किया गया है।