मुख्यमंत्री ने अपना आज का पूरा समय दिया अपने गृह जिले को, जानिए क्या हैं शेड्यूल
2023-04-08 10:07 AM
375
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया ने आज का अपना सारा समय अपने गृह जिले को दिया है। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे। वहां वे नेहरू नगर गुरूद्वारा के समीप भेलवा तालाब का अवलोकन, सियान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के साथ मिलेट्स कैफे का शुभारंभ भी करेंगे।

दोपहर 12.20 बजे सीएम बघेल नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर दर्शन के बाद सीएम दोपहर 12.30 बजे शांति नगर, दशहरा मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुचेंगे। भेंट मुलाकात के बाद वे दोपहर 1.50 बजे वैशाली नगर पहुंच वेंडिग जोन में मिलेट्स कैफे का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे छावनी स्थित शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे के बाद खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण करेंगे। वे 3.25 बजे नवीन कॉलेज मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकत में शामिल होंगे और आमजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे भिलाई निवास होटल में सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और शाम 7.40 बजे सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री सुपेला चौक स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और सुपेला सात अजुबा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद वे रायपुर लौट आएंगे।