बिस्किट खरीदने गई पांच साल की बच्ची को कुच्चों ने नोंचा, मौत
2023-04-08 11:03 AM
239
रायपुर। कोरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिस्किट खरदीने गई पांच साल की छोटी सी बच्ची को आवरा कुत्तों ने नोंच डाला। कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के कारण बच्ची को कई जगह चोट आई। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची के माता पिता ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे में काम करने वाले अजय माझी की 5 साल की बेटी शुक्रवार सुबह घर से बिस्किट खरीदने निकली। रास्ते में करीब आठ कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते आधे घंटे तक बच्ची को काटते रहे। कुत्तों ने बच्ची पर हमला एक खेत के पास किया। घर से दूर होने के कारण बच्ची की चीख-पुकार कोई सुन नहीं पाया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब देखा कि बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया है तब वो लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को भगाया। आनन-फानन में बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। सुबह जब बच्ची को भूख लगी तो वह बिस्किट खरीदने दुकान की ओर गई। बीच रास्ते में ही उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया है। कुत्तों को भगाने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने दूर से कुत्तों को बच्ची पर हमला करते देखा। बच्ची जब भी उठने की कोशिश करती, कुत्ते उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा देते। यह देख उन्होंने डंडा लेकर कुत्तों को दौड़ाया। तब तक कुत्तों ने बच्ची को पूरी तरह से काट लिया था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को सड़क पर भी घसीटा।