रायपुर

स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं मध्यान्ह 12:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर दिए गए हैं।