रायपुर

प्लांट में शेड गिरने से 6 मजदूरों के मौत की खबर, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट की पुरानी बिल्डिंग का शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में कई मजदूर दब गए। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नारायणा अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे अन्य मजदूरों की तलाश में जुटी हुई है। हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।