रायपुर

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

0     भाजपा तात्यापारा मंडल के स्वास्थ्य शिविर में स्वदेशी उत्पाद अपने और बढ़ाने देने पर हुई कार्यशाला
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी तात्यापारा मंडल रविवार, 28 सितंबर को महाराष्ट्र मंडल परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर और स्वदेशी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ भी सुनीं। स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। कार्यक्रम का आयोजन चैतन्य टावरी,  मंडल अध्यक्ष तात्यापारा मंडल, श्‍वेता विश्वकर्मा, पार्षद एवं जोन सात अध्यक्ष,  दीपक जायसवाल पार्षद एवं एमआईसी सदस्य, लोक कर्म विभाग और स्वामी आत्मानंद वार्ड 38 के पार्षद आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। 
 
पार्षद आनंद अग्रवाल ने बताया कि स्वदेशी पर हुई कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडे और भाजयुमो जिला मंत्री अमित माहेश्वरी पहुंचे थे। अशोक पांडे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र अपनाकर ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की बात कहीं। जिसे हमें आत्मसात करना होगा। अशोक पांडे ने कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुएं खरीदते हैं, तो हम केवल सामान नहीं लेते, बल्कि एक परिवार की उम्मीद, एक कारीगर की मेहनत और एक उद्यमी के सपनों को सम्मान देते हैं। अमित माहेश्वरी ने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने व्यापारियों और दुकानदारों से भी केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की बात कहीं। आज हमारे बीच आम उपभोक्ताओं के साथ व्यापारी और दुकानदार भी है। स्वदेशी के लिए हमें संकल्प लेना होगा। 
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’
कार्यक्रम में उपस्थित तात्यापारा भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्याओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। तात्यापारा मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी ने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। 
 
स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़
इस अवसर पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें उर्मिला मेमोरियल हास्पिटल भाठागांव,  विनायक डायबिटीज, थाइराइड और मोटापा सेंटर शंकर नगर, श्रीराम डेंटल क्लीनिक एसआरएल डाग्नोस्टिक सेंटर, जय जिनेंद्र ट्रस्ट और इम्पायर डेंटल क्लीनिक की टीम ने यहां सेवाएं दी।