रायपुर

अंडर-19 बॉयज क्रिकेट टूर्नामनेंट 2025... चीफ्स कप पर राजकुमार कॉलेज रायपुर का कब्जा

रायपुर। राजकुमार कॉलेज रायपुर में अंडर-19 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेली कॉलेज इंदौर ने 6 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, मेयो कॉलेज अजमेर ने 3 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और राजकुमार कॉलेज राजकोट चौथे स्थान प्राप्त किया। फ़ायनल मैच राजकुमार कॉलेज रायपुर ने डेली कॉलेज इंदौर को हरा कर चीफ्स कप 2025 पर कब्जा जमाया।

24 से 27 सितम्बर 2025 तक लीग मैच प्रतियोगिता में कुल छः मैच हुए, जिसमें पहले मैच में राजकुमार कॉलेज राजकोट को हराकर मेयो कॉलेज अजमेर ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में राजकुमार कॉलेज रायपुर ने डेली कॉलेज इंदौर को हराया। तीसरे मैच में मेयो कॉलेज अजमेर, राजकुमार कॉलेज रायपुर से पराजित हुआ। चौथे मैच में डेली कॉलेज इंदौर ने राजकुमार कॉलेज राजकोट से जीत हासिल की । पांचवे मैच में राजकुमार कॉलेज रायपुर ने राजकुमार कॉलेज राजकोट को हराया। छठवे मैच में डेली कॉलेज इंदौर ने मेयो कॉलेज अजमेर को पराजित किया।

चीफ्स कप U-19 बॉयज क्रिकेट कप की जानकारी देते कॉलेज खेल प्रमुख करुणाकरन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया और सभी ने उत्तम खेल प्रदर्शन करते हुए आपसी सहयोग, अनुशासन और समय का पालन करते हुए  U - 19 बॉयज़ क्रिकेट टूर्नामेंट को सौहार्द्रपूर्ण रूप से सम्पन्न किया।

राजकुमार कॉलेज रायपुर के उपप्राचार्य और आयोजन के सचिव शिवेंद्र नाथ शाह देव ने बताया कि इस अवसर पर राजकुमार कॉलेज रायपुर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजा त्रिबिक्रम चन्द्र देव, बरम्बा ने सभी छह टीमों के खिलाड़ी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पदक वितरण के पश्चात उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी । प्राचार्य ले. कर्नल अविनाश सिंह ने राजकुमार कॉलेज रायपुर के खिलाड़ी विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।।