रायपुर

छत्तीसगढ़ सहित राजधानी बंद, बस स्टैंड में तोड़फोड़ की खबर

 रायपुर। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर आज 10 अप्रैल  को छत्तीसगढ़ बंद है। बंद का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रहा। रायपुर में जगह-जगह दुकानें बंद रही। बस स्टैंड में तोड़फोड़ की खबर भी मिलती रही। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल शहर में पेट्रोलिंग करता रहा। किसी अप्रिय घटना की सूचना अब तक नहीं मिली है।

बतादें कि कवर्धा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आज राज्य में बंदका आह्वान किया है। इस दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है। इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की। विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं। विश्व

हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है। बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं। विश्व हिंदू परिषद के इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया है। वहीं चैंबर आफ कामर्स ने भी बंद को समर्थन दिया है।

बंद के एक दिन पहले रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के प्रमुखों एवं सदस्यों से भी रायपुर बंद को लेकर क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की चर्चा की।