रायपुर

रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों अमानत अली और सिमोन पांडे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैंगिरफ्तार आरोपी अमानत अली पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में आरोपी रिवॉल्वर रखे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 501/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पकड़ में आई इस टीम में निरीक्षक दीपक पासवान, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, उप निरीक्षक पीयूष बघेल सहित एंटी क्राइम और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त भूमिका रही।