रंग मंदिर में हिंदी नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ का मंचन 15 अक्टूबर को
रायुपर। कोतवाली चौक स्थित रंगमंदिर में 15 अक्टूबर की शाम 7 बजे से हिंदी नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ का मंचन किया जाएगा। नाटक का मंचन अग्रगामी नाट्य समिति की ओर से किया जा रहा है। नाटक के लेखक डा. शंकर शेष है। पूर्व में इस नाटक का निर्देशन मशहूर रंगकर्मी और नाट्य निर्देशक जलील रिजवी ने किया था। उनके निर्देशन में तैयार किए इस नाटक का संयोजन अभी उनकी पत्नी नूतन रिजवी ने किया है।
नूतन रिजवी ने कहा कि शिक्षा, सत्ता और मनुष्य का विवेक जब आमने-सामने खड़े होते हैं, तब रंग मंच समाज का आईना बनता है। सामाजिक यथार्थ और मानवीय संघर्ष का रंगमंचीय प्रतिबिंब है हिंदी नाटक “एक और द्रोणाचार्य। डॉ. शंकर शेष द्वारा लिखित कालजयी नाटक वर्तमान समय की उन जटिल सच्चाइयों को उजागर करता है, जहाँ आर्थिक संकट, व्यवस्था का दबाव और सुविधावादी सोच मनुष्य की नियति को आकार देते हैं। महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य और आधुनिक काल के प्रो. अरविंद-दोनों ही चरित्र इस द्वंद्व के प्रतीक हैं कि शिक्षा और नैतिकता जब व्यवस्था के आगे झुकती है, तो मनुष्य और समाज दोनों किस हद तक खोखले हो जाते हैं।
नाटक के पात्र :
प्रो.अरविंद – अज़हरुद्दीन सिद्दीक़ी
लीला – कु. सौम्या रिज़वी
द्रोणाचार्य (उत्तरार्ध) – आचार्य रंजन मोड़क
कृपी (उत्तरार्ध) – श्रीमती नूतन रिज़वी
द्रोणाचार्य (पूर्वार्ध) – आदित्य देवांगन
कृपी (पूर्वार्ध) – अलका दुबे दीवान
प्रेसिडेंट – प्रकाश खांडेकर
प्रिंसिपल – विजय श्रीवास्तव
अनुराधा – ऋषिता शुक्ला
विमलेन्दु – मंगेश यादव
चंदु / एकलव्य – सूर्या सोनी
यदु / दृष्टघुम्न- बलवंत सिंह खन्ना
भीष्म- अजय चटर्जी
अर्जुन / युधिष्ठिर – ऐश्वर्य वाघ
अश्वत्थामा – रक्षित वाहने
बाल अश्वत्थामा – बेबी अंबी पाठक
नेपथ्य
संगीत – समीर रिज़वी
प्रकाश व्यवस्था – लोकेश साहू, नितिश यादव
मंच सज्जा – सौम्या रिज़वी
रूप सज्जा – दिनेश धनगर
मंच संचालन – डॉ. अनुराधा दुबे
संयोजिका - श्रीमति नूतन रिज़वी
आभार: प्रो. जे. एन. पांडे, हा. से. स्कूल, रायपुर