रायपुर

CG BREAKING : सोमवार को छत्तीसगढ़ में मिले 93 नए संक्रमित... रायपुर में शून्य, तो राजनांदगांव में विस्फोट... सक्रिय मरीजों की संख्या 5 सौ के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को प्रदेशभर में 2181 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद प्रदेश में 93 नए लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सोमवार को रायपुर में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला, तो राजनांदगांव में 24 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग और धमतरी में सोमवार को 11—11, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 8, कांकेर से 7, जीपीएम और सरगुजा से 6—6 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। रायपुर में सोमवार को भले ही एक भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया, लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज वाला जिला रायपुर ही है, जहां पर सक्रिय मरीजों की संख्या सैकड़ा पार करते हुए 132 हो चुकी है। 

स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़ा जारी किया है, वह शाम 5 बजे तक लिया हुआ है। इसके बाद की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या पर नजर डाली जाए, तो आंकड़ा 5 सौ की संख्या को पार करते हुए अब 511 पर आ चुका है, वहीं पॉजिटिविटी दर 4.26 बताया गया है।