कांग्रेस नेता ने सरकार के खिलाफ शुरू किया अनशन... सिंहदेव का सामने आया बड़ा बयान... कांग्रेस में मची खलबली
#WATCH जयपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के ख़िलाफ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपना एक दिन का अनशन शुरू किया। वीडियो अनशन स्थल से है। pic.twitter.com/RnuFnP3wI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2023
#WATCH | At the time of elections, Sachin Pilot must be feeling that the public will demand an answer from him as be had said that there was a lot of corruption in Vasundhara Raje's govt & he'll get it investigated but he did not get it done: Chhattisgarh minister TS Singh Deo pic.twitter.com/ZHToiAmI0R
— ANI (@ANI) April 10, 2023
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि सचिन पायलट ने कोई लक्ष्मण रेखा पार की ऐसा मुझे नहीं लगता है। यह पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। सचिन पायलट को लगता होगा कि चुनाव के समय उन्हें मतदाता को जवाब देना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वसुंधरा राजे की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है और वे इसकी जांच कराएंगे लेकिन उन्होंने नहीं कराई। अब आप जनता के पास जाएंगे तो जनता आपसे जवाब मांगेगी। कहेगी हम आपको वोट क्यों दें, आपने जो कहा था अपनी बात पूरी नहीं की। सिंहदेव ने कहा मैं इसे सरकार के खिलाफ आंदोलन नहीं मानता हूं। वसुंधरा राजे की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के तौर पर देख रहा हूं।