रायपुर

गोपाष्टमी पर योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा पहुंचे हथबंद गौशाला

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने बगलामुखी सिद्धपीठ गौशाला हथबंद में गौपूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। गौशाला समिति के सचिव गणेशा जाधव पाटिल ने बताया कि मां बगलामुखी सिद्धपीठ गौशाला, हथबंद में रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ योग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन का सनातन संस्कृति की संवाहिका, गोमाता के गौपूजन, गौ-आरती हेतु आगमन हुआ। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ-माता को गुड़-रोटी खिलाकर गौपूजन किया आर्शीवाद प्राप्त किया। सब के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

सर्व प्रथम मां बगलामुखी की दीप-आरती पूजन के पश्चात समिति के सदस्यो द्वारा रूपनारायण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि गोपाष्टमी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व ही नहीं,बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की अमर धरोहर है। यह गौमाता के प्रति हमारे आदर,सेवा और संरक्षण की भावना का प्रतीक है। साथ ही बगलामुखी गौशाला समिति के संचालन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए भैयाजी ने गौशाला समिति के सदस्यो के समर्पण की प्रशंसा की। "गौसेवा से जीवन में क्या साकारात्मक परिवर्तन होता है इसपर अपने जीवन के अनुभव साज़ा किये. तत्पश्चात गौशाला के गौसेवको का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया.गौसेवको तथा गौशाला समिति का मनोबल बढ़ाया।

योग आयोग के अध्यक्ष ने मां बगलामुखी सिद्धपीठ परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए अवश्यक दिशा निर्देश दिये .कार्यक्रम का समापन-आभार गोपाल टावरी जी के द्वारा हुआ। गौशाला सचिव गणेशा जाधव ने इस पावन अवसर पर आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग परिवार के साथ हर मांगलिक आयोजनो में बच्चों के जन्मदिवस, वर्षगांठ के अवसर पर अवश्य रूप से गौशाला में जाकर गौ-माता को गुड़-चारा खिलाकर,गौ-पूजन करके मनाने की परम्परा को सभी स्वीकार करें. और अन्य जनो को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर समिति की तरफ से सरंक्षक गोपाल टावरी, संयोजक,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ,छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल. गौशाला सचिव गणेशा जाधव,पार्षद भगत राम हरबंस, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ सह कार्यलय प्रभारी शीलवंत राय, भाजपा नेता अतुल तिवारी, नरेश सचदेवा, सुशील और अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे।