रायपुर

महाराष्ट्र मंडल में वरिष्ठों के लिए विशेष स्वास्थ्य चिंतन शिविर 9 नवंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर और सहयोग  ज्येष्ठ नागरिक मंच द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए रविवार, 9 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी रायपुर में दोपहर 12 बजे से विशेष स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को हड्डियों एवं दांत के रोगों के बचाव के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया जाएगा।

सहयोग ज्येष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष अपर्णा काळेले और महाराष्ट्र मंडल रायपुर के स्वास्थ्य प्रभारी ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य चिंतन शिविर में सीता मेमोरियल डेंटल क्लिनिक के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र सराफ, वीवाय हॉस्पिटल के हड्डी रोग  विशेषज्ञ डॉ आनंद जोशी, CSODCL के चिकित्सा सलाहकार डॉ विवेक गोले  शिविर में उपस्थित रहेंगे।