रायपुर

पीएससी-2024 का परिणाम : देवेश साहू अव्वल, देर रात जारी हुई चयन सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी 2024 मुख्य परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार देर रात जारी कर दिए। इस बार लड़कों का दबदबा रहा। टॉप-10 में 8 लड़के जबकि सिर्फ 2 लड़कियां हैं। देवेश प्रसाद साहू पहले स्थान पर रहे हैं।

पीएससी ने नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। इसके बाद 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम 31 अक्टूबर को जारी किए गए।

पद से तीन गुना अधिक परीक्षार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाता है। योग्स उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर 643 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। 10 नवंबर से प्रारंभ हुआ साक्षात्कार 20 नवंबर तक चलर। बीते वर्षों की परंपरा का पालन करते हुए इंटरव्यू के अंतिम दिन 20 नवंबर को ही परिणाम घोषित कर दिए गए।

देर शाम साक्षात्कार समाप्त होने के बाद से ही कैंडिडेट्स परिणामों का इंतजार कर रहे थे। मध्यरात्रि परिणाम वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ ही पीएससी की वेबसाइट क्रैश हो गई। रिजल्ड डाउनलोड करने में ही अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि पिछले विवादों को देखते हुए इस बार पीएससी ने फेसलेस इंटरव्यू लिया था। अर्थात साक्षात्कारकर्ताओं को यह नहीं पता था कि वे किस कैंडिडेट का इंटरव्यू ले रहे हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी गई थी। नाम के स्थान पर उन्हें कोड नंबर दिए गए थे।

 टॉप-10

देवेश प्रसाद साहू

स्वप्निल वर्मा

यशवंत देवांगन

पोलेश्वर साहू

पारस शर्मा

संस्कृति पांडेय

अंकुश बनर्जी

सृष्टि गुप्ता

प्रशांत वर्मा

सागर वर्मा