रायपुर

महापौर ने विभिन्न वार्डों में जाकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के कार्यों का लिया जायजा

सभी नागरिकों से जागरूक मतदाता के रूप में गणना पत्रक भरकर बीएलओ को देकर मजबूत लोकतंत्र कायम करने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण भाठागांव, रायपुरा, चंगोराभाठा, भारत माता चौक, गुढिय़ारी आदि विभिन्न स्थानों में किया। महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य नियत समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करवाने कहा.इस दौरान नगर निगम जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल की उपस्थिति रही। महापौर मीनल चौबे ने सभी नागरिकों से जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए गणना पत्रक को तत्काल भरकर बीएलओ को देकर लोकतंत्र मजबूत बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की।