वन्यजीव बारहसिंगा हिरण के सिंग की तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक रायपुर और एक महाराष्ट्र का निवासी
2023-04-16 03:54 PM
340
रायपुर। राजधानी की सिविल लाइन पुलिस, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन्यजीव बारहसिंगा के सिंग की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी ताहेमिंम वजीज मूलतः महाराष्ट्र का निवासी है। आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र गढ़चिरौली से बारहसिंगा हिरण के सिंगों को लाया था। बाजार में बारहसिंगा हिरण के सिंगो की कीमत लाखों में है। पुलिसन आरोपियों के कब्जे से दुर्लभ वन्यजीव बारासिंगा हिरण के 2 नग सिंगों को जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि विनोभा भावे नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास 2 व्यक्ति अपने पास बोरी में बारहसिंगा हिरण का सिंग रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहें है। जिस पर एसपी के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़ा।
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम ताहेमिंम वजीर शेख निवासी महाराष्ट्र तथा आतिफ अहमद अंसारी निवासी रायपुर होना बताया। पुलिस ने उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में बारहसिंगा हिरण का सिंग बरामद किया। बारहसिंगा हिरण के सिंग रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने की प्रयास की।
पुलिस ने आरोपी ताहेमिंम वजीज शेख एवं आतिफ अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 2 नग बारहसिंघा के सिंग कीमती लगभग तीन लाख रुपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।