ईडी की जांच के बीच त्रिपाठी गए छुट्टी पर, पढ़ें छुट्टी के बाद किसे सौंपी जिम्मेदारी
2023-04-18 10:35 AM
334
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी की जांच के बीच एमडी एपी त्रिपाठी लंबी छुट्टी पर चले गए है।
जी हां प्रदेश में शराब के कारोबार में मनी लॉन्ड्रिग के मद्देनजर छापेमारी के बाद अब आबकारी अधिकारियों को तलब करना शुरू ही की थी कि विभाग ने यह बड़ा आदेश जारी दिया है। उनकी जगह राकेश कुमार मंडावी (अपर आयुक्त आबकारी) को विभाग का जिम्मा दिया गया है। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी लंबी छुट्टी पर गए है।
बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों आबकारी निगम के एमडी एपी त्रिपाठी समेत रायपुर-बिलासपुर के बड़े ठेकेदारों, डिस्टलरी के प्रबंधकों के कार्यालय एवं दफ्तरों में छापेमारी और पूछताछ कर चुकी है। तब मिले इनपुट पर सरकारी शराब दुकानों के सुपरवाइजर और सेल्समैन से लगातार पूछताछ की गई।
