BE ALERT : छत्तीसगढ़ में 4 मौतों के साथ... कोरोना के 531 नए मरीज... प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 24 सौ के पार
रायपुर, सरगुजा, महासमुंद और कांकेर में कोरोना संक्रमित 1—1 लोगों की मौत हुई है, इस तरह से प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 4 लोगों की मौत के बाद अब आंकड़ा 7 हो गया है। देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने डेढ़ माह पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी प्रतिदिन टेस्टिंग बढ़ाकर 10 हजार किए जाने का निर्देश दिया है।