अकादमी में पूरी हुई ट्रेनिंग... अब परिवीक्षाधीन डीएसपी फील्ड में लेंगे ट्रेनिंग... जारी की गई पोस्टिंग
2023-04-19 07:40 PM
620
राज्य शासन द्वारा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंद्रखुरी में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। ये वही डीएसपी हैं, जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत मुख्यमंंत्री ने संबोधित किया था।
किसे कहां मिली पोस्टिंग
शुभम तिवारी को जिला सरगुजा,
सुमित गुप्ता-रायपुर,
ठाकुर गौरव सिंह-बिलासपुर,
कुलदीप बंजारे- कांकेर,
विशाल गर्ग-बस्तर(जगदलपुर),
दीपक कुमार भगत- बालोद,
बृजकिशोर यादव-बेमेतरा,
अमन लखीसरानी-रायगढ़,
आकांक्षा पांडेय- दुर्ग,
प्रतिभा लहरे- खैरागढ़ छुईखदान गंडई,
रविकांत सहारे- कोरिया,
सुसन्ता लकड़ा-बलौदाबाजार भाटापारा,
मोनिका श्याम- महासमुंद,
अमृता पैकरा- कबीरधाम,
नवीन कुमार एक्का- राजनांदगांव,
जितेन्द्र कुम्भकार- मुंगेली,
प्रवीण भारती- गरियाबंद,
अविनाश कंवर- कोरबा,
संगम राम- जांजगीर-चांपा,
शरद कुमार जायसवाल- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,
भानू प्रताप चंद्राकर- जशपुर,
स्निग्धा सलामे- सूरजपुर,
विंकेश्वरी पिन्दे- धमतरी
चन्द्रहास कटेन्द्र को जिला सक्ती में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना दी गयी है।