रायपुर

दुकान तथा रेस्टॉरेंट में हो रही थी शराब की अवैध बिक्री, तीन संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में शराब के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गातापार स्थित 2 दुकान संचालको तथा थाना गोबरानयापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुलना स्थित किरण रेस्टॉरेंट के संचालक को शराब की अवैध बिक्री करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 157 पौवा देशी शराब जब्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांगतर्गत ग्राम गातापार स्थित दुकान में दुकान संचालक द्वारा दुकान में शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस ने गातापार स्थित दुकान में जाकर दुकान में रेड कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान दुकान का संचालक उपस्थित था। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कैलाश घुतलहरे तथा भंवरलाल घृतलहरे निवासी अभनपुर होना बताया। टीम के सदस्यों ने दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में शराब बरामद किया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 106 पौवा बरामद किया गया।

इसी प्रकार थाना गोबरानयापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुलना स्थित किरण रेस्टॉरेंट का संचालक अजय सिंह को अवैध रूप से शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 51 पौवा देशी शराब जब्त किया गया। दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।