पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने... केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र... किया इस महती आवश्यकता के लिए आग्रह
आज @MoCA_GoI मंत्री श्री @JM_Scindia जी को पत्र लिखकर बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए बस्तर से दिल्ली तक निःशुल्क हवाई सेवा उपलब्ध करवाने पर आभार व्यक्त किया।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 20, 2023
इसके साथ ही उनसे 70 की जगह 114 सीटर विमान संचालित कर बस्तर के आमजन को भी इस सुविधा से जोड़ने का आग्रह किया। pic.twitter.com/6bREHFm4DG
डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बस्तर से दिल्ली के लिए कोई भी साधन सीधे तौर पर उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से बस्तर के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा है कि यदि सुविधा का विस्तार किया जाता है, तो यह बस्तर के लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी।