रायपुर

ED के खिलाफ दायर याचिकाओं को हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानिए क्या बोले चीफ जस्टिस सिन्हा और अग्रवाल ने

रायपुर। ED की कार्रवाई के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं को बिलासपुर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह भी आदेश पारित किया है कि यदि किसी तरह का अवरोध हो, तो याचिकाकर्ता जिला अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस संजय के अग्रवाल की डबल बैंच ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पिंकी सिंह, अभिषेक सिंह, और नितेश पुरोहित की अलग-अलग रिट याचिकाओं पर पिछले दिनों प्रारंभिक सुनवाई की थी। कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए ऑर्डर सुरक्षित रखा था।