रायपुर

भारतीय जैन संगठना चौबे समता कॉलोनी शाखा ने किया महिलाओं का सम्मान

- अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर महाराष्ट्र मंडल में हुआ आयोजन

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीते दिनों भारतीय जैन संघटना चौबे-समता कालोनी शाखा रायपुर द्वारा भारतीय जैन संघटना की केंद्रीय कार्यालय पुणे की निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जैन समाज की 75 वर्ष से ऊपर की आयु की 15 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंगी थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भावना भंसाली के मंगलाचरण से हुआ एवं स्वागत गीत शिखा पारख ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में  मनोज लुक्कड़ नेशनल हेड इनसेप्शन प्रोग्राम एवं वरिष्ठ सदस्य हंसराज कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संजय सिंगी ने अपने उदबोधन में मातृत्व की महत्ता प्रभावशाली ढंग से रखते हुए समाज में आज बुजुर्गों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हंसराज कोठारी, राजेंद्र पारख, पुखराज पारख ने अपने-अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में इंदिरा बागमार, सीता देवी भंसाली, विमला चोपड़ा, कमलाबाई पारख, सोनी बाई, शांति देवी अरोड़ा, शकुंतला जैन, तारादेवी गंगवाल, विमला देवी, यीशु बैगानी, आशा देवी लूनिया, बसंती बाई गोलछा एवं कौशल आदि को शाल एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव प्रकाश चंद चोपड़ा द्वारा किया गया।