12वीं बायो के बाद NEET ही नहीं.. यह आप्शन भी हैं आपके पास
रायपुर। 12वीं बोर्ड की परीक्षा बायो में देने के बाद आमतौर पर ज्यादातर बच्चे NEET की तैयारी में जुट जाते है। बहुत से बच्चों को सफलता मिलती है, बहुत से बच्चे आर्थिक परेशानियों और नंबर कम आने की वजह से अन्य विकल्पों की तलाश करते है। ऐसे में 12 के बाद आप अपनी रूचि के अनुसार विषयों का चयन कर करते है। राजधानी के कैरियर काउंसलर और महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद डा. वर्षा वरवंडकर ने बताया कि 12वीं बायो के बाद कौन-कौन से कोर्स आप सकते है।
कोर्सः बी-फार्मा
कोर्स अवधिः 4 साल
B. Pharma: - अगर आपको दवाइयों में रूचि हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट आप्शन है। इसमें आप सीखते है कि दवाईयां कैसे बनती हैं और कैसे काम करती है। यह चार साल का कोर्स होता है। इसे करने के बाद आप खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते है। यह किसी बड़ी फार्मा कंपनी में अच्छी नौकरी कर सकते है।
कोर्सः बीएससी नर्सिंग
कोर्स अवधिः 4 साल
बीएससी नर्सिंग एक बहुत की सम्मानजनक और नोबल प्रोफेशन है। इसमें आपको मरीजों की देखबाल और हेल्थकेयर मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग के रुप में कार्य कर सकते है। नर्सिग स्टाफ बड़ी जिम्मेदारी वाला कार्य होता है।
कोर्सः बीपीटी
कोर्स अवधिः 4.5 साल
बीपीटी यानी बैचलर आफ फिजियोथेरेपी, यह कोर्स 4.5 वर्षों का होता है। यह एक डिग्री कोर्स है। जिसमें एक्सरसाइज और फिजिकल थैरेपी के जरिए मरीजों का इलाज करना सिखाया जाता है। यह कोर्स करने के बाद आप स्पोटर्स टीम के साथ जुड़ सकते है, या खुद का क्लीनिक भी चला सकते है।आजकल इसकी मांग काफी है।
कोर्सः बीएससी बायोटेक्नोलाजी
कोर्स अवधिः 3 साल
यह कोर्स उन लोगों के लिए है, जो बायोलाजी और टेक्नोलाजी के मेल से नई चीजें बनाना चाहते है। इसमें आप जेनेटिक्स, मालिक्यूलर बायोलाजी और वैक्सीन के बारे में पढ़ते है। एग्रीकल्चर मेडिसिन, पर्यावरण साइंस और बायोटेक्नालाजी का काफी मांग है। रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह अच्छा आप्शन है।
कोर्सः बीएससी एग्रीकल्चर
कोर्स अवधिः 3 साल
भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसलिए एग्रीकल्चर सेक्टर में भी कैरियर के अच्छे स्कोप है। इस कोर्स में आप आधुनिक खेती, मिट्टी विज्ञान, और फसलों में सुधार के बारे में पढ़ते है। कोर्स पूरा करने के बाद आप कृषि अधिकारी भी बन सकते है। बड़ी निजी कंपनियों से भी जुड़ सकते है।
कोर्सः बीएससी फोरेंसिक साइंस
कोर्स अवधिः 3 साल
अगर आपको क्राइम इन्विटिगेशन और मिस्ट्री सुलझाने में मजा आता है, तो आप फोरेंसिक साइंस कोर्स आपके लिए ही बना है। इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी फोरेंसिक विभाग मे नौकरी के लिए प्रयास कर सकते है। सरकारी पुलिस, सीबीआई जैसे विभागों में इसकी जरूरत पड़ती है।
कोर्सः बीएमएलटी
कोर्स अवधिः 3 साल
आजकल अस्पतालों में जाने पर डाक्टरी परीक्षण का काम लैब की विभिन्नों जांचों से शुरू होता है। ऐसे में बीएमएलटी यानी बैचलर आफ मेडिकल लैबोरिटी टेक्नालोजी कोर्स करने वाले छात्र लैब टेक्निशियन में अपना कैरियर बना सकते है। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी लैबों में इसकी काफी मांग होती है।