अवैध पार्किंग और गंदगी से परेशान लोग, नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल
2026-06-11 08:33 AM
26
अभनपुर। अभनपुर में लगातार नगर पालिका की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताना जरूरी है कि शुभम के मार्ट के सामने अवैध पार्किंग की शिकायत होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है वही शुभम के मार्ट जहां पर स्थित है वहां के ही मालिक द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे भी गंदगी का अंबार लगा दिया गया है यहां तक की स्कूल के माध्यम से नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक वहां भी कोई समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किसके दबाव में नगर पालिका कार्रवाई नहीं कर रही है।
लगातार शुभम के मार्ट के सामने अवैध पार्किंग से लोगों का हाल बेहाल है इसके बाद भी नाली के ऊपर का अतिक्रमण को नहीं हटाया गया वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे गोबर से भरे चैंबर को खोलकर रखा गया है साथ ही बीकानेरी स्वीट्स के संचालक के भी नाम की शिकायत हुई है उनके यहां का भी गंदा पानी वही पर निकल रहा है वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है और वहीं पर छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में बैठते हैं क्योंकि स्कूल खुलने में सिर्फ 15 दिन का समय बचा है अब देखने वाली बातें होगी कि क्या इसमें कुछ कार्रवाई होती है या नहीं अगर अभी बीच में कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो कहीं ना कहीं नगर पालिका पर किसका दबाव है यह सोचने वाली बात है। अभी तक मिली जानकारी अनुसार दोनों स्थान अभनपुर के ही निवासी का बताए गए है।