रायपुर

परमहंस राजयोगी प्रभु बा के सानिध्‍य में '‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ महामंत्र' का अखंड जाप 28 से

रायपुर। परमहंस राजयोगी प्रभु बा के सानिध्य में ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ महामंत्र के अखंड जाप का आठ दिवसीय आयोजन 28 जून से 5 जुलाई तक किया गया है। इस दौरान प्रभु बा अपने भक्‍तों व अनुयायियों को दिव्य दर्शन देने के साथ उन्‍हें शक्तिपात दीक्षा भी देंगी। गुरुदेव के दर्शन और सत्संग का समय रात्रि 11 बजे के बाद निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम राजीव नगर स्थित विनीत गुप्‍ता के निवास तृप्ति, द्वितीय तल, एच-3 फर्स्ट लेन में आयोजित किया गया है।

बताते चलें कि परम पूज्य परमहंस स्वामी सुगंधेश्वरानंद राजयोगी प्रभु "बा" एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्हें "शक्तिपात दीक्षा" का आशीर्वाद पूज्य योगीराज गुलवणी जी महाराज से प्राप्त हुआ।जीवनकाल में कई दिनों की समाधि लेने के अनुभव के कारण अध्यात्म जगत ने उन्हें 'परमहंस' पद से विभूषित किया है। भक्तों द्वारा प्रेम से उन्हें "प्रभु बा" (मां) कहकर पुकारा जाता है।