हरित श्रृंगार में प्रांजल और हरित व्यंजन स्पर्धा में अक्षता पंडित प्रथम
- गजानन मंदिर में महिलाओं द्वारा किया गया आयोजन
रायपुर। तात्यापारा स्थित संत गजानन महाराज मंदिर में 23 अगस्त को हरित श्रृंगार और हरित व्यंजन स्पर्धा का आयोजन किया गया। हरी साड़ी, हरी चूड़ी, कानों के टाप्स भी हरे, हाथों में मेहंदी लगाकर जब महिलाएं हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में पहुंची तो पूरा मंदिर परिसर सावन के रंग में रंग गया। वहीं हरित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक हरे दिखने वाले व्यंजन बनाए। उनकी सजावट इनती सुंदर थी, कि सभी उसे देखकर सिर्फ वाह बोलते नजर आए।
अस्मिता कुसरे ने बताया कि तात्यापारा स्थित गजानन मंदिर में 23 अगस्त को हरित श्रृंगार एवं हरित व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रांजल बल्लाल, द्वितीय स्थान हर्षदा बल्लाल एवं तृतीय स्थान अंकिता सोहले को प्राप्त हुआ इसी क्रम में हरित व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षता पंडित एवं द्वितीय स्थान स्मिता शिवणकर को प्राप्त हुआ।
अस्मिता कुसरे ने आगे बताया कि इसी तरहसामूहिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या बावसे, द्वितीय स्थान सीमा परेतकर तथा तृतीय स्थान शौर्य सोहले को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सावन मास से संबंधित अंताक्षरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी सहभागी बड़े प्रसन्न चित्त नजर आऐ और पूरे कार्यक्रम का आनंद लेते हुए सभी जगह अपने सहभागिता दिखाई
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमिता बल्लाल, ज्योति सोहले, संध्या पांडे, सीमा परेतकर, भावना तापस, अदिती देशमुख, आरती ढवले, अस्मिता कुसरे, संध्या बावसे और बहुत सी महिलाओं ने सहभागिता की निभाई। जज के रुप में शुभांगी शेष और ज्योति कान्हे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।