महाराष्ट्र मंडल के सावन उत्सव में हुआ भारत दर्शन
0- 12 महिला केंद्रों ने अलग- अलग राज्यों के उत्सव गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में शनिवार देर शाम तक आयोजित सावन तीज महोत्सव में संपूर्ण भारत का दर्शन नजर आया। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना, ओड़िशा और पंजाब की संस्कृति एक ही मंच पर नजर आई। कार्यक्रम का शुभारंभ तात्यापारा और सिविल लाइन केंद्र की महिलाओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। तीज महोत्सव का आयोजन बूढ़ापारा, तात्यापारा, वल्लभ नगर, अमलीडीह और सिविल लाइन महिला केंद्र की ओर से किया गया।

पद्मश्री फूलबासन बाई ने मुख्य अतिथि की आसंदी से बेहद प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संवेदनशील संबोधन में शून्य से शुरू हुए जीवन संघर्ष का मार्मिक वर्णन करते हुए पद्मश्री होने, कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने और महिला उत्थान के लिए दशकों से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने भी विभिन्न केंद्रों की बड़ी संख्या में उपस्थित महिला सभासदों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी खंगन व आभार प्रदर्शन गीता दलाल ने किया।

भारत दर्शन कार्यक्रम में चौबे कॉलोनी केंद्र ने दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें दिपाली येऱणे, अनुपमा बोधनकर, गौरी क्षीरसागर, धनश्री पेड़से, रंजना चोपकर, स्वाती डबली और अक्षता पंडित ने प्रस्तुति दी।

वहीं सडडू- मोवा की शालिनी जोशी, मंजूषा कालकर, उर्वशी उरगांवकर और मनीषा होशंगाबादे ने गुजरात थीम पर डांडिया प्रस्तुत किया।

न्यू राजेन्द्र नगर, कमल विहार ने राजस्थान थीम पर प्रस्तुति दी। जिसमें ज्योति बनकर, अल्का बापट, सुखदा लाखे, सरिता लुलु, मंगला मिश्रेकर, मैथिली ठोके, नीलिमा लखपाले और प्रीति गजबे शामिल रही। सुंदर नगर केंद्र से अर्चना शिवणकर, वर्षा राउत और हार्दिका बोबड़े ने हरियाणा नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी तरह सरोना केंद्र से मीना परदेशी, विभा पांडे, डा,. शुभांगी पाचघऱे, जयश्री ढेकणे, प्रियंका बोरवणकर, मीना नवरे, रमा धारवाड़कर और सुकेशी ने कश्मीरी परिधान में नृत्य प्रस्तुत किया। शंकर नगर केंद्र की स्मिता कोमजवार, मधुरा भागवत, वैशाली निमजे, लक्ष्मी जिल्हारे और कुदा देवीकर ने पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भांगड़ा कर अपनी प्रस्तुति दी।

रोहणीपुरम केंद्र की ओर से स्मिता बल्की, प्राची जोशी और रितु बहिरट ने संबलपुर (ओडिशा) थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी। डंगनिया केंद्र ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्तव किया। इस केंद्र से दीपांजली भालेराव, दिव्या पात्रीकर, प्रीति कड़े, अनुभा जाऊलकर, श्रद्धा देशमुख, प्रियंका राजपूत, अर्चना कुलकर्णी, प्रीति रणदिये, अनुजा महाणिक, जया भावे, माधरी गिरहे, शुभांगी रूद्रजवार, माधुरी इंचुलकर, रश्मि डांगे और अंजली कान्हे ने विट्ठल की वारी निकाली।

मंडल के कोटा मंहिला केंद्र की ओर से वैशाली पुरोहित, श्वेता खरे, वर्षा पांडे, साक्षी परमानंद, सोनम मालेवार, संगीता और वर्षा चोपकर ने छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध सुआ नृत्य प्रस्तुत किया। देवेंद्र नगर से श्वेता सांयकर, हर्षला भाबरे, साक्षी टोले, नम्रता गांगने, भारती देवरणकर और संगीता कविश्यर ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधत्व करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।

वहीं अवंती विहार की महिलाओं ने पंश्चिम बंगाल का प्रतिनिधत्व किया। जिसमें योगिता लाखे, रेणु देशमुख, अंजू फूडे, राजश्री कोलते, नीषा उठाठे, भारती कुर्वे और जयश्री ब्राह्मणकर शामिल रही। अंत में टाटीबंध केंद्र की ओर से मंजूश्री भंडारी, अदिति देशमुख, रेणुका देशमुख, लीना साठे, मनीषा मरजीवी, अंजली देवाड़े, यतीश्री देशपांडे, दीपमाला पडेहे, सारिका कोराट ने केरल राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रस्तुति दी।