रायपुर

शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव... नौवारी साड़ी ने बढ़ाई रौनक

रायपुर। सावन का महीना हो उस पर तीज महोत्सव का आयोजन। ऐसे में मराठी परिवार की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान यानी नौवारी साड़ी में न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। आज के इस आधुनिक युग में भी मराठी महिलाएं अपने परंपरा का निर्वहन कर रही है। मौका था महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र द्वारा शंकरनगर स्थित बालवाचनालय में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का।

शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विठाळक ने बताया कि केंद्र की सदस्या पुष्पा जावलेकर, सुजाता देशपांडे, रैना पुराणिक, संगीता राजिमवाले, लीना मुजुमदार, अमृता सोमण, सपना काडू, वर्षा उरकुरकर, वैशाली निमजे, श्रुति मनोहर और कविता लांजेवार की टीम ने कार्यक्रम का ऑर्गनाइज़ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। जिसके बाद अमृता सोमण, लीना मुजुमदार और सपना काडू ने सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत किया। जिसके बाद शुभदा गिरजे ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वहीं 'पिंगा' और 'बाईपण भारी देवा' पर मिक्स डांस भी महिलाओं ने प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। जिसके बाद पुष्पा जावलेकर ने सावन महीने के सुंदर महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रमों की अगली कड़ी में अमृता, श्रुति, वैशाली, वर्षा, कविता, रैना, लीना और संगीता ने 'श्रावण मधली किटी' थीम पर एक छोटा कॉमेडी नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। जिसने सभी को खूब हंसाया। प्रोग्राम में श्वेता डबली, स्वाति जोशी और रेनू काडे ने अपनी मधुर आवाज़ में सुंदर गाने पेश करके सबका दिल जीत लिया। वहीं डॉ. शेफाली ने बहुत सुंदर डांस परफॉर्मेंस दी। आखिर में, वैशाली और वर्षा ने सबके लिए एक गेम खेला, जिसमें रेनू और शिल्पा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सबने गुब्बारों से खेलकर और खूब मस्ती करके प्रोग्राम खत्म किया।

इस अवसर पर पुष्पा जावलेकर, निर्मला पिंपरे, अनुराधा शिवलकर, सुजाता देशपांडे, अर्चना दशपुत्रे, कंचन केलकर, मंजूषा कावडकर, जया कावडकर, रैना पुराणिक, संगीता राजिमवाले, लीना मुजुमदार, कविता लांजेवार, वैशाली निमजे, ज्योती अंदनकर, मधुरा भागवत, आयुषी विठारकर, स्मिता कोमजवार, स्वाती जोशी, स्वाती कोराणे, श्वेता डबली, मनीषा देशपांडे, मेधा कोतवाले, अदिती जोशी, डॉ. शेफाली फडणवीस, कुंदा विठारकर, नेहा फडणवीस, सपना काडू, तोशिका भुजबल, गीता दलाल, सुनीता वंजारे, शिल्पा धोत्रे, रेणुका पुराणिक, रेणू काले, वर्षा उरकुरकर, श्रुति मनोहर, अमृता सोमण और योगिनी वरेटवार उपस्थित रहीं।