रायपुर

ट्रैफिक पुलिसकर्मी और जेएफएम रजनी चंद्रवंशी 'कमल पत्र सम्मान' से सम्मानित

रायपुर। जेसीआई रायपुर उमंग द्वारा 'जेसी वीक क्लोजिंग' समारोह का भव्य आयोजन होटल अभिजीत इन, भाटागांव में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान समाज के असली 'साइलेंट वर् यानी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जेसीआई रायपुर उमंग की चैप्टर, एलओ इंचार्ज जेएफएम रजनी चंद्रवंशी को संस्था के सर्वोच्च और अतिविशिष्ट 'कमल पत्र सम्मान' से अलंकृत किया गया। यह सम्मान भारतीय जूनियर चैंबर के पूर्व ज़ोन अध्यक्ष (पंजाब राज्य) स्वर्गीय कमल सहारण की स्मृति में प्रतिवर्ष किसी युवा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों व अनावरत सेवाओं हेतु प्रदान किया जाता है। जेएफएम रजनी चंद्रवंशी ने वर्ष 2019 में जेसीआई में कदम रखा था और 2023 में ज़ोन ट्रेनर के रूप में सेवाएं दीं। व्यावसायिक क्षेत्र में Gatih Laboratories opc pvt ltd की मालिक एवं Tathastu की डायरेक्टर के रूप में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

कार्यक्रम का सफल संयोजन में अध्यक्ष जेसी रवि अंदानी, जेसी वीक को-ऑर्डिनेटर: जेसी यदुवंश शर्मा, कार्यक्रम निदेशक जेसी पंकज सिंह दीक्षित, सह-कार्यक्रम निदेशक (Co-PD): जेसी अमृत सिंह और जेसीआई रायपुर उमंग की पूरी टीम के मार्गदर्शन और सहयोग से हुआ।