चोरी की तीन दोपहिया वाहन के साथ आरोपी फैजान खान गिरफ्तार, कबीर नगर के अलग-अलग स्थानों से पार किया था गाड़ी
रायपुर। राजधानी की कबीर नगर पुलिस ने चोरी की तीन गाड़ियों के साथ आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीनों गाड़ियों कबीर नगर इलाके के अलग-अलग क्षेत्रों से पार किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरदीन अली ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 29 अप्रैल 2023 को अपनी स्कूटी से एमडीडी 96 फेस 01 कबीर नगर अपने परिचित के घर गया था, अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर घर अंदर चला गया था, कुछ देर बाद बाहर आया तो देखा कि प्रार्थी की दोपहिया स्कूटी वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया स्कूटी वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दोपहिया वाहन चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी में जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाए। इसी दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मौदहापारा निवासी फैजान खान को पकडा। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर फेजान खान ने दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की तो कबीर नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 2 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 3 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया।