रायपुर

बेमेतरा मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री का हुआ शुभारंभ, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने और उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास विक्रकर रही है। इसी दिशा में बेमेतरा कृषि उपज मंडी में आज अधिसूचित कृषि उपजों के क्रय-विक्रय का शुभारंभ किया गया। मंडी में पहले ही दिन किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने से उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मंडी प्रांगण में जिला प्रशासन के अधिकारियों, मंडी समिति के प्रतिनिधियों, किसानों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में क्रय-य की शुरुआत की गई।

कृषि उपजों के क्रय-विक्रय के प्रथम दिवस किसान अगेश्वर साहू ने महामाया धान का विक्रय 2,951 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरना धान का विक्रय 2,551 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया। उनकी कृषि उपज का क्रय बेमेतरा मंडी के पंजीकृत थोक एवं प्रसंस्करणकर्ता व्यापारी फर्म भुतड़ा राइस एंड दाल मिल, बेमेतरा द्वारा किया गया। अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसान अगेश्वर साहू काफी प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।

बेमेतरा मंडी में अधिसूचित कृषि उपजों का क्रय-विक्रय प्रारंभ होने से किसानों को अपनी मेहनत से उत्पादित फसलों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित बाजार उपलब्ध हुआ है। मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री से किसानों को अपनी फसल का प्रतिस्पर्धी बाजार मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। किसानों ने मंडी में क्रय-विक्रय प्रारंभ होने और उपज का बेहतर मूल्य मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। शासन की किसान हितैषी योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी उम्मीद है।