रायपुर

सप्‍ताहभर के भीतर ही... 12 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की दूसरी बैठक... इन मसलों पर चर्चा के आसार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जुलाई यानी बुधवार शाम 6.00 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इससे पहले 6 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। महज 5 दिनों के अंतराल में ही कैबिनेट की दूसरी बैठक चौंकाने वाली है। 

इससे पहले 6 जुलाई को हुई बैठक में सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा किया था, लेकिन दूसरे ही दिन कर्मचारियों ने अपनी पांच मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश ले लिया था। इसके साथ ही इस बात का भी ऐलान किया है कि यदि उनकी सभी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो वे 1 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। 

बहरहाल अब 12 जुलाई को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में आगामी विधानसभा के मानसूत्र को लेकर चर्चा की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं प्रदेश के किसानों को लेकर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है या फिर घोषणा कर सकती है। इसके अलावा संशोधन विधेयकों पर भी चर्चा के आसार हैं।

प्रदेश में बड़ी तादाद में अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर लामबंद हैं, ऐसे में चर्चा है कि सरकार उनको लेकर भी विचार कर सकती है। बता दें कि बजट सत्र में अनियमित कर्मचारियों ने आस लगा रखी थी, लेकिन तब सरकार ने यह कह दिया था कि अभी अंतिम सत्र बाकि है। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि मानसून सत्र प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के लिए राहत की बौछार वाला साबित हो सकता है।