बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल ने की नये ऊर्जा मंत्री सिंहदेव से मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में नव निर्वाचित समिति अपने गठन के साथ ही सक्रिय हो गई। बिलासपुर से दुर्ग रायपुर लौटते ही छत्तीसगढ़ सरकार के नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। नये अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री का फूल हार एवं गुलदस्ता भेट कर अभिनंदन किया ततपश्चात प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी।
महासंघ के अध्यक्ष बलदाऊ सिंह राजपूत ने पुरानी पेंशन योजना बहाली, संविदा नियमितिकरण, आईटीआई डिप्लोमाधारी कर्मियों को टीए टीडी/कनिष्ठ यंत्रि बनाने, जे ई सहित सभी तकनीकी कर्मियों को 3% तकनीकी भत्ता देने, ठेका कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने, 6 वेतन अवरोध भत्ता देने, 4 उच्च वेतन मान देने, वाहन भत्ता पर महंगाई भत्ता देने जैसी ज्वलंत मांगों पर मंत्री सिंहदेव से विस्तृत चर्चा की।
ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के दौरान महासंघ प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष बीएस राजपूत, संगठन मंत्री हरीश चौहान, शिवेंद्र दुबे, मनोज शर्मा, अरुण देवांगन्, शंकर नायडू, संतोष दुबे, उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा सहित 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।