BREAKING : ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत... मेडिकल ग्राउंड पर दी गई जमानत... शराब घोटाले में ईडी ने किया था गिरफ्तार
2023-07-24 01:03 PM
389
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर को आज हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। ढेबर की ओर से बिलासपुर हाईकोर्ट में मेडिकल ग्राउंड पर जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसकी सुनवाई जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच ने की। जस्टिस दीपक तिवारी ने ढेबर की याचिका को मंजूर करते हुए ढेबर की याचिका मंजूर करते हुए राहत दी है।
बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सबसे पहले अनवर ढेबर को एक होटल से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट में पेशकर चार दिनों की रिमांड पर लिया। 10 मई से जेल की सजा काट रहे अनवर ढेबर को करीब ढ़ाई माह के बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा।