आईएएस रानू साहू अब 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में
2023-07-25 06:00 PM
384
रायपुर। गिरफ्तार आईएएस अधिकारी रानू साहू को अब 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना होगा। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने आईएएस रानू साहू को आज विशेष आदालत में पेश किया था। ईडी ने उन्हेंश विशेष न्यासयाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी। ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्तए डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्याइदा प्रश्नम किए गए हैं। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।