मुख्यमंत्री बघेल ने बुलाई आपात बैठक... इस गंभीर मामले को लेकर कर रहे समीक्षा... डिप्टी सीएम और सीएस भी मौजूद
2023-07-28 01:46 PM
411
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कंजेक्टिवाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी से लेकर प्रदेश के लगभग हिस्सों में इस बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। खासतौर पर बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी संख्या में कंजेक्टिवाइटिस की वजह से लोग हलाकान हैं।
स्कूली बच्चों, छात्रावास में रहने वाले छात्र—छात्राओं में तेजी से फैली इस बीमारी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।