रायपुर

रेल यात्रियों को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत... रेलवे जीएम ने बताया... कब तक बहाल होगी सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी और कैंसिलेशन जैसी दिक्कतों से अभी प्रदेश के लोगों को छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इस विषय को लेकर रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार ने दो टूक कहा है कि कम से कम सालभर का समय लगना है, जिसके बाद आवाजाही सुगम हो जाएगी और दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। 

रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार का कहना है कि अभी सालभर तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम चलेगा। इस वजह से रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें न तो समय पर चल पा रही हैं और न ही कैंसिलेशन रुका है। इसमें एक साल और लगेगा। पूरा हो जाने पर यात्रियों को काफी आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी। 

बता दें कि रेलवे जीएम आलोक कुमार रायपुर स्टेशन में आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास समारोह में आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान रेल विकास के कार्यों, रेलवे ब्लॉक और ट्रेनें कैंसिल होने के सवालों पर ये बातें कही।