रायपुर

स्कूल छोड़ अचानक सड़क पर उतर आईं... सैकड़ों की संख्या में छात्राएं... करने लगीं यह मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर स्थित ग्राम गुमा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल छोड़कर अचानक बाहर आ गईं। एक साथ सैकड़ों छात्राओं ने स्कूल प्रांगण के बाहर प्रदर्शन किया, इसके बाद छात्राओं की पूरी भीड़ स्कूल के पास ही संचालित एक साबुन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गईं, जहां पर इन छात्राओं ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। ​

दरअसल, पूरा मामला हीरापुर क्षेत्र का है, जहां ग्राम गुमा में सरकारी स्कूल संचालित होता है। इसी स्कूल के पास एक साबुन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। यहां बनने वाले साबुन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमिकल से उठने वाली बदबू की वजह से छात्राओं का दम घुटने लगा है। इतना ही नहीं, बदबू की वजह से इन छात्राओं जीना मुहाल हो गया है। जिसकी वजह से उनकी सेहत भी प्रभावित होने लगी है। इससे परेशान छात्राओं ने आज साबुन फैक्ट्री का घेराव किया और उसे बंद कराने की मांग की। 

सेहत पर बुरा असर
इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक साबुन फैक्ट्री से दुर्गंध के साथ ही कैमिकल का प्रभाव भी छात्राओं को प्रभावित कर रहा है। हवा में घुलकर कैमिकल उनके शरीर में दाखिल होने लगा है, जिसकी वजह से छात्राओं में हार्मोनल परेशानियां आने लगी हैं। इस वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है।