रायपुर

आजादी के जश्न में डूबी राजधानी... संसदीय सचिव उपाध्याय ने निकाली... साइकिल तिरंगा यात्रा

रायपुर। भारत आजादी के अमृतकाल में पहुंच चुका है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर कोई अपने तरीके से शामिल होकर जश्न मना रहा है। ऐसा ही एक नजारा राजधानी रायपुर में नजर आया, जहां रायपुर पश्चिम विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय साइकिल तिरंगा यात्रा निकाले हुए नजर आए, तो उनके पीछे बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और उम्रदराज भी तिरंगा लहराते साइकिल यात्रा पर निकले। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे देश में नजर आ रहा है, तो स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले राजधानी रायपुर में आजादी की दिवानगी भी चरम पर नजर आई। राजधानी के पुलिस ग्राउंड से लेकर स्कूलों, शासकीय दफ्तरों में नई साज सज्जा नजर आ रही है, तो देशभक्ति के तरानों से पूरी राजधानी गूंज रही है। 
 
इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को शहर में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। इस यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारत माता चौक से इस यात्रा की शुरुआत हुई है जो पूरे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि यह सद्भावना तिरंगा यात्रा है। हम सभी साइ​िकलकिल रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। हर तरफ आजादी के तराने गूंज रहे हैं तो लोगों में जोश भी दिख रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आजादी के पर्व की धूम देखने को मिल रही है। दरअसल, रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को शहर में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। इस यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
 

 
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता चौक से इस यात्रा की शुरुआत हुई है जो पूरे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि यह सद्भावना तिरंगा यात्रा है। हम सभी साइकिल से पूरे इलाके में जा रहे हैं। तिरंगा साइकिल यात्रा का समापन जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह के मूर्ति के पास हुआ। विधायक उपाध्याय ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद कर रहे हैं।