रायपुर

माशिमं ने जारी की विषयवार संयोजकों की सूची... किसे कहां की मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेशभर के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए पाठयचर्या समिति के अंतर्गत विषयवार संयोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कुल 26 शासकीय स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023—24 के अंतर्गत आदेश प्रसारित किया गया है। विषयवार जारी संयोजकों को तत्काल प्रभाव से दायित्व सौंप दिया गया है।