रायपुर

खतरनाक मिजाज के साथ मौसम ने ली करवट... छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ से नदारद हुआ मानूसन एक बार फिर लौट आया है। गुरुवार शाम मौसम का मिजाज बदला और ना केवल राहत की, बल्कि झमाझम बारिश शुरु हो गई। मौसम के इस बदले रूख को लेकर मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो ना केवल राजधानी, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना भी जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, नायायणपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के जिलों में बारिश को चेतावनी जारी की है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों पर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व व उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।