रायपुर

CG POLITICS : चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस ने बांटी जिम्मेदारियां... अकबर को घोषणा पत्र, तो धनेन्द्र साहू को अनुशासन समिति की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। संभवत: सितम्बर के दूसरे सप्ताह में अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी कसरत शुरु कर दी है। एक तरफ जहां भाजपा ने प्रदेश में 21 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तो कांग्रेस ने चुनावी समितियों के मामले में कदम आगे बढ़ाया है। 

आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनावी समितियों की तीन सूची एक साथ जारी हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इन सूचियों में घोषणा पत्र समिति की जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दी गई है, जिसमें 23 लोगों का नाम सहयोगियों के तौर पर शामिल किया गया है।
 

चुनाव प्रबंधन समिति के लिए शिव डहरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल अग्रवाल कन्वेयर की भूमिका में रहेंगे। इसमें 7 सदस्य शामिल है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी धनेन्द्र साहू को दी गई है। वहीं प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी के लिए ताम्रध्वज साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 18 कांग्रेस नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा 11 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।