रायपुर

तेजी से बदलती दुनिया में, विभिन्न क्षेत्रों के बीच गहरे संबंध और सहयोग की आवश्यकताः शुक्ल

रायपुर।  पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर के मानव संसाधन विकास केंद्र में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय था टांसफारमेंशन आफ हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूसन्स इनटू मल्टीडिसीप्लेनरी इंस्टीट्यूसन्स। इस कार्यक्रम में देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े प्राध्यापकों एवं विषय विशेषज्ञों ने हिस्सेदारी की। वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में राष्टीय शिक्षा नीति के डाफटिंग कमेटी के सदस्य प्रो. के. रामचंद्रन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राष्टीय शिक्षा नीति का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया प्रतिमान स्थापित करना है। इस प्रयास के तहत, प्रत्येक संस्थान नीति के अनुरूप अपनी संरचना और पाठ्यक्रमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं और कर रहे हैं जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नये दिशा सेतु की ओर प्रसारित होने का संकेत है।

विषय वक्ता की आसंदी से बोलते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा किआजकल की तेजी से बदलती दुनिया में, विभिन्न क्षेत्रों के बीच गहरे संबंध और सहयोग की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को भी इस परिपर्णता के साथ चलने की आवश्यकता है ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न डिसिप्लिनों के बीच संयोजन समझ में आ सके और वे एक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकें। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के तहत विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कई नए पाठ्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासित मार्गदर्शन में सहायक होंगे, जिनसे वे अपनी प्राथमिकताओं और रुचियों के आधार पर अपने विद्यामान क्षमताओं को विकसित कर सकेंगे। उनका कहना था कि इस दिशा में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय भी कदम बढ़ा चुका है।

वेबिनार कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रायपुर की डायरेक्टर प्रो. प्रीति के. सुरेश ने कहा कि देश आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है जो विभिन्न डिस्किप्लिनों के बीच सहयोग और विशेषज्ञता को महत्वपूर्ण मानता है। हम आशा करते हैं कि यह प्रयास न केवल हमारे विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक साबित होगा, बल्कि यह समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मानव संसाधन विकास केंद्र के डा. अरविंद अग्रवाल और डा. बृजेन्द्र पांडेय के संयोजकत्व में आयोजित इस वेबिनार में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों  के तीन सौ के लगभग शिक्षक और शोधार्थी ने भागीदारी की।