रायपुर

गुढ़ियारी से महादेवघाट के लिए निकाली कावड़ यात्रा.... मुख्यमंत्री बघेल हुए शामिल

रायपुर। गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम हनुमान मंदिर परिसर से जल लेकर हजारों श्रद्धालु  महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर के लिए निकले। इस यात्रा में सभी शिव भक्त कावंड़िये भगवान शिव के भक्तिमय वातावरण को बनाते हुए पैदल गुढ़ियारी से महादेव घाट के लिए निकले। यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा यात्रा की शुरूआत की।

रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में कावड़ यात्रा निकली। जो मारुति मंगलम से गुढ़ियारी पड़ावशुक्रवारी बाजारपहाड़ी चौक गुढ़ियारी थाना के सामने से होकर CSEB से होते हुए माता कर्मा चौककबीर चौक , तेलघानी नाका ओवर ब्रिजसे अग्रसेन चौकआमापारा चौक सेसारथी चौकलाखेनगर चौकअश्वनी नगरसुंदर नगररायपुरा चौक से होते हुये महादेव घाट हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

कावड़ यात्रा के महादेवघाट पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमें समस्त श्रद्धालुओं के प्रसादी की पर्याप्त व्यवस्था होगी। साथ ही सभी श्रद्धालु भक्तजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिये पर्याप्त वालंटियर्स की टीम बनाई गई। यात्रा में श्रद्धालुओं के खाने से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है और ट्रैफिक की समस्या का भी खास ख़्याल रखा जायेगा।