रायपुर

ईडी की टीम ने सीए के घर से तीन बैग में नकद और सोना किया जब्त

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगातार छत्तीसगढ़ में कार्रवाई कर रही है। सोमवार को टीम ने रायपुर और भिलाई में एक साथ छापामार कार्रवाई की। ऐसी चर्चा है कि इस बार की जांच महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ा है।

इसी के तहत राजधानी में कार्रवाई करते हुए एक सीए के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार सीए के घर से बैग से भरे नोट मिले हैं। ईडी की टीम ने रायपुर के अवंति विहार इलाके में चार्टेड अकाउंटेंड के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में लम्बा ट्रांजेक्शन मिलने को लेकर की गई है।

जानकारी दी गई है कि सीए के घर से भारी मात्रा में गोल्ड और करीब 20 से 25 लाख रुपये 3 बैगों में नगदी भरे मिले हैं। टीम ने कैश और सोना समेत सीपीयू, मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। ऑफिस को सील कर दिया गया है। वहीं रायपुर सहित दुर्ग और भिलाई में भी दबिश की खबरें हैं। फ़िलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।